फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth beaten on suspicion of bike theft, video viral

बाइक चोरी करने के शक में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten on suspicion of bike theft, video viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर में बाइक चोरी करने के शक में युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शुक्रवार देर शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। युवक पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। यह वीडियो शहर के वर्मा मार्केट का बताया गया है। जिस युवक की पिटाई की जा रही है, उसका कहना है कि वह गलती से अपनी बाइक को छोड़कर दूसरी बाइक ले गया था, जिसे वह वापस लेकर आया है। अगर उसे बाइक चोरी करनी होती तो वह वापस देने के लिए क्यो आता, लेकिन मारपीट करने वाले युवक उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसके बाद युवक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस तरह का वीडियो अभी जानकारी में नहीं आया है और न ही इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed