{"_id":"6838b229612252f7480eb498","slug":"youth-arrested-with-10-kg-poppy-husk-shamli-news-c-26-1-sal1002-142901-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 10 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। पुलिस ने शामली-करनाल हाईवे पर लक्ष्मणपुरा में बंद पड़े एचपी पंजाबी ढाबे के पास से 10 किलो डोडा पोस्त के साथ कुरुक्षेत्र के बलविंदर नामक युवक को गिरफ्तार किया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम को ढाबे के पास एक युवक संदिग्ध हालत में प्लास्टिक का कट्टा पकड़े खड़ा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बलविंद्र निवासी जामड़ा, थाना शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) बताया। पकड़े गए युवक के पास से प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ करीब 10 किलो टूटा हुआ डोडा पोस्त बरामद हुआ। युवक ने बताया कि वह खुद नशे का आदी है और पंचर की दुकान चलाता है। वहीं कुछ लोगों को डोडा बेचकर अपना खर्च निकालता है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।