फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth accused of getting hostage

युवक ने किसान पर बंधक बनाने का लगाया आरोप

Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of getting hostage
शामली। सुल्तानपुर के युवक ने एक किसान पर बंधक बनाकर काम कराने का आरोप लगाते हुए घर जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने परिजनों को बुुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक युवक शहर कोतवाली पहुंचा। उस युवक ने अपना नाम कुलसीराम निवासी सुल्तानपुर बताया। युवक ने बताया कि करीब दो माह पहले वह काम की तलाश में शामली आया था। आरोप है कि एक किसान उसे अपने साथ ले गया। युवक ने बताया कि कैराना रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के निकट उससे खेत में काम कराया जाता था। उसने घर जाने की इच्छा जताई तो किसान ने जाने से मना कर दिया और उस पर पहरा रखा जाने लगा। युवक के अनुसार वह किसी तरह बचकर शामली पहुंचा। युवक ने पुलिस से कहा कि वह घर जाना चाहता है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों को बुलवाकर युवक को उनके साथ भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए अपने घर चले गए।
विज्ञापन

--
200 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को कैराना रोड पेट्रोल पंप के निकट से रिजवान निवासी गुलशन नगर शामली को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बराम हुई। कोतवाल ने बताया कि बरामद चरस की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed