फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga for health in the rainy season

रिमझिम बारिश में सेहत के लिए योगासन

Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga for health in the rainy season
yoga - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रिमझिम बारिश के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेहत के प्रति लोगों का जुुनून सिरचढ़कर बोला। पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में उमड़ी भीड़ के कारण मेला जैसा नजारा था। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान सबके सब शिविर में सुबह योगाभ्यास करने पहुंचे। योग प्रशिक्षकों ने योग क्रिया कराकर स्वस्थ रहने के लोगों को गुर सिखाए। 
विज्ञापन


बुधवार को शामली में आरके इंटर कॉलेज में पतंजलि योगपीठ और शोभित यूनिवर्सिटी की तरफ से लगाए गए योग शिविर का शुभारंभ प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग भौतिक शरीर का आत्मा के साथ एकाकार है। योग ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में खेलकूद के साथ योग का नियमित अभ्यास कराने की व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजिल योगपीठ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं पटका भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कर्ण सिंह, पतंजलि योग समिति महिला जिला प्रभारी डॉक्टर कुमुद शर्मा, श्रीपाल धामा और सतीश तायल ने योग की ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, शशंकासन, पवनमुक्त आसन आदि क्रिया कराईं। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए।

शिविर में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव जैन सिक्का, शोभित यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति कुंवर शेखर बिजेंद्र, जिलाध्यक्ष पवन तरार, पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, सीएमओ डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री, कैंप प्रभारी अनिल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, कंवरबीर कांबोज, यशपाल पंवार, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, घनश्यामदास गर्ग, श्यामलाल एडवोकेट, सूर्यवीर सिंह, डाक्टर अभिषेक शर्मा, मनोज गोस्वामी, मुकेश वर्मा, अनुज खंडेलवाल, हरजीत सिंह, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा और पूरणचंद आर्य ने संयुक्त रूप से किया। 

नियमित योग से दूर होती हैं बीमारियां 
शामली। भारतीय योग संस्थान शामली शाखा की ओर से वीवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे और बीएसएनल के मंडलीय अभियंता पीएस देशवाल ने किया। उन्होंने कहा कि योग करके शरीर को निरोग बनाया जा सकता है।

संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन ने     संचालन करते हुए ध्यान योग के बारे में बताया। अशोक कोरियर ने     प्राणायाम कराए। सुनीत कुमार ने गायत्री मंत्र और सूक्ष्म क्रिया कराई।      शीला पांचाल ने वृक्षासन, रामकुमार ने चक्रासन, दीपक रुहेला ने गंधाक आसन, कृष्णकांत ने शशंकासन का अभ्यास कराया। अंत में क्षेत्रीय महिला प्रधान मंजू गर्ग ने शांतिपाठ कराया। इस दौरान तरुण जैन, जितेंद्र शर्मा,   महेश गर्ग, डाक्टर उमेश कुमार, डाक्टर मुकुट मोहन संगल, गौरी शंकर, कुलश्रेष्ठ सैनी, रामशरण, इंदु जैन, डाक्टर सुशीला शर्मा, रामधन शर्मा,    एसके खत्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

शिविर में  योगाभ्यास किया
कलक्ट्रेट के पास जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर योग शिक्षक प्रहलाद सिंह ने योग क्रिया कराई। इस दौरान प्रसन्न चौधरी,           सुधीर कुमार, अमित शर्मा, डॉक्टर रामधन, डॉक्टर रामेश्वर, छोटन   कश्यप, रमेश धीमान, ओंकार सिंह, मनोज वर्मा, राजवीर एडवोकेट,        यशपाल सिंह, ललित कुमार, दुष्यंत, वीरपाल सिंह, अंकित, आशीष आदि    मौजूद रहे।


उधर, कस्बा गढ़ीपुख्ता में योग शिविर के दौरान योगाभ्यास     किया गया। शिविर में गढ़ीपुख्ता मंडल अध्यक्ष राजीव तोमर, रिशीपाल      सैनी, नीरज जैन, सुखमाल, सुधीर फौजी और कालूराम आदि मौजूद रहे। उधर, बुधवार सुबह जब शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों में      साधक योग कर रहे थे, तभी आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू    हो गई। बावजूद इसके साधकों ने योग करना नहीं छोड़ा। बुजुर्गों ने सिर     पर कपड़ा रख लिया और योग क्रिया करनी जारी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed