फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga cures diseases of human body: Omveer

मानव शरीर की बीमारियों का इलाज योग : ओमवीर

Thu, 08 Jun 2023 04:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Yoga cures diseases of human body: Omveer
-आठ दिवसीय चरित्र निर्माण और व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का यज्ञ के साथ शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। आर्यवीर दल ने आठ दिवसीय चरित्र निर्माण और व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया। प्रशिक्षण शिविर में मानवता का संदेश मनुष्य को देते हुए सुबह हवन और योग क्रिया से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया। कस्बे की शिक्षण संस्था एल्पाइन विद्यापीठ में आयोजित आठ दिवसीय चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दिनेश शास्त्री हमीरपुर ने हवन यज्ञ से कराया। हवन में मुख्य यजमान आर्य संजय गोयल सपत्नीक रहे। शिविर के संचालक मंडल सहारनपुर प्रभारी ओमवीर आर्य ने कहा सभी धर्मों का अपना-अपना मत है, लेकिन इस आयोजन में यहां से मनुष्य को मानवता का संदेश दिया जाता है। यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति है। यज्ञ के माध्यम से जहां पर्यावरण को शुद्धि मिलती हैं। मानव को आत्मज्ञान होता है। शिविर में प्रतिदिन सुबह योग क्रिया को सिखाया जाएगा और योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। मानव के शरीर की अनेक जटिल बीमारियों का इलाज योग क्रिया के माध्यम से संभव है। दूसरे सत्र में हवन यज्ञ और तीसरे सत्र में देश धर्म और संस्कृति विषय पर आर्यवीर दल के उपदेशक विस्तार से बताएंगे। शिविर में जनपद शामली संचालक चंद्रबोस आर्य, नगर प्रधान आर्य समाज विमल आर्य के साथ-साथ आर्यवीर दल के विद्वान उपदेशकों की सहभागिता भी रहेगी। कार्यक्रम में नरपत सिंह आर्य, सोमपाल आर्य, सतपाल आर्य, देवेंद्र आर्य, सतीश आर्य, सोनू आर्य, शक्ति सिंह आर्य, मांगेराम आर्य, अवधेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed