फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yoga ancient heritage of Vedic culture

Shamli News: योग वैदिक संस्कृति की प्राचीन धरोहर

Wed, 07 Jun 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Yoga ancient heritage of Vedic culture
-शामली रायफल क्लब पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश की उप मंत्री मीरा वर्मा ने कहा कि योग वैदिक संस्कृति की प्राचीन धरोहर है।
शामली रायफल क्लब पर क्रीड़ा भारती की तरफ से आयोजित निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को मीरा वर्मा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा योग वैदिक संस्कृति की प्राचीन धरोहर है। योग के माध्यम से प्राणिमात्र की आत्मिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। जीवन को पल्लवित पुष्पित किया जा सकता है। शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल सिंह धामा ने योगाभ्यास कराते हुए सूर्य नमस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। योगाचार्य ने बताया कि सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम है। इससे शरीर के सभी अंग प्रत्यंग बलिष्ठ एवं निरोगी हो जाते है। पेट, आंत आमाशय, अग्नाश्य, हृदय और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। मेरुदंड व कमर को लचीला बनाकर इनमें आई हुई विकृति को दूर करता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र स्वामी, प्रधानाचार्य सुधीर राणा, दिवाकर कश्यप, कपिल कांबोज, डाॅ. विजेन्द्र सिंह, योगेंद्र कादियान, दीपक गर्ग, विजय शर्मा, उपेंद्र मान, सुमित जैन, साहब सिंह, बालेश, बीना खैवाल, मोनिका, श्वेता आर्या, लक्की, संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed