{"_id":"6afa00877b260ad6440c90e5","slug":"following-light-drizzle-the-aqi-dropped-from-252-to-129-shamli-news-c-26-1-sal1002-178099-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हल्की बूंदाबांदी के बाद एक्यूआई 252 से घटकर 129 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हल्की बूंदाबांदी के बाद एक्यूआई 252 से घटकर 129 पर पहुंचा
Mon, 16 Nov 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में मुजफ्फरनगर रोड पर कोहरे के बीच से जाते वाहन। संवाद
शामली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। शनिवार को 252 पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को घटकर 129 पर आ गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक मौसम में कोहरे जैसी धुंध छाई रही इससे आंखों में जलन रही। बूंदाबांदी के बाद लोगों ने मौसम में ठंड का अहसास किया।
इससे तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण कोहरे जैसी धुंध भी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों को बरतनी होगी सावधानी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज ने बताया कि प्रदूषण का असर सांस के मरीजों पर अधिक पड़ता है। अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोग नियमित दवा लेते रहें। सुबह और शाम धुंध के समय बाहर निकलने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो मास्क का इस्तेमाल करें। खुले में दौड़ने और व्यायाम करने से बचें। घर में धूल और धुएं से बचाव रखें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या सीने में जकड़न होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।