{"_id":"5bba529f867a5516521b100d","slug":"yamunaa-paar-fasal-kaatne-gaye-kisaan-par-humla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पार फसल काटने गए किसानों पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पार फसल काटने गए किसानों पर हमला
amarujala
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
यमुना पार करके हरियाणा के नवादा क्षेत्र के जंगल में धान की फसल काटने गए कैराना के नंगला राई गांव के किसानों और उनके परिवार पर हरियाणा के लोगों ने डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। हमले में दो भाई व उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए। हरियाणा पुलिस ने घायलों को पानीपत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते दो घायलों को रोहतक मेडिकल रेफर कर दिया गया।
यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच यमुना खादर की जमीन को लेकर सीमा विवाद चल रहा है। हर साल फसल की कटाई के दौरान दोनों राज्यों के किसानों में टकराव होता है। वहीं, कैराना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी किसानों की जमीन यमुना पार गांव नवादा के पास है। इसी के चलते रविवार दोपहर नंगला राई निवासी सगे भाई हाजी महबूब और याकूब अपने परिवारों के साथ यमुना पार करके धान की फसल काटने गए थे। इसी दौरान हरियाणा के लोगों ने फसल काटने का विरोध किया, तो दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। कुछ ही देर बाद लोगों ने डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले के दौरान हाजी महबूब, याकूब और याकूब की पत्नी खतीजा तथा एक लड़की घायल हो गई। वहीं, मारपीट में हरियाणा के किसान भी घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर हरियाणा पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को पानीपत स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बारे में नंगला राई के ग्राम प्रधान यूसुफ ने बताया कि दोनो भाई अपने परिवार के साथ धान की फसल काटने गए थे, तभी हरियाणा के लोगों ने हमला कर दिया। उधर, कार्यवाहक कैराना कोतवाली प्रभारी शोकेंद्र पाल का कहना है कि इस प्रकार की घटना के संबंध में सूचना नहीं मिली है।