फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna embankment damaged from place to place, danger increased

यमुना का तटबंध जगह-जगह से क्षतिग्रस्त, खतरा बढ़ा

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yamuna embankment damaged from place to place, danger increased
चौसाना क्षेत्र के गांव साल्हापुर में टूटी सडक - फोटो : SHAMLI
शामली। यमुना का तटबंध जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के दौरान तटबंध के किनारे हुए गड्ढे मिट्टी डालकर नहीं भरे गए हैं। जिससे लोगों के खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले से लेकर बागपत जिले की सीमा तक यमुना का 54 किमी लंबाई का तटबंध है। यमुना तटबंध चौसाना से बिड़ौली, और बिड़ौली और कैराना यमुना पुल और कैराना यमुना पुल से बागपत के जिले की इस्सौपुर टील तक यमुना तटबंध की निगरानी, सुरक्षा की जिम्मेदारी जिले के ड्रेनेज खंड की होती है। 25 जुलाई के बाद शुरू हुई बारिश से यमुना का तटबंध जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यमुना तटबंध का कटान होने से से गड्ढे बन गए हैं। इससे आम नागरिकों के लिए पैदल और वाहन से चलना कठिन हो गया है। बरसात के समय तटबंध समय रहते मरम्मत नहीं कराई, तो यह गड्ढे जानलेवा बन जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, जिले के ड्रेनेज खंड के एसडीओ अशोक कुमार धीमान ने बताया कि मानसून सत्र से पहले यमुना तटबंध की सुरक्षा के लिए शासन का 40 लाख का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है। मानसून सत्र खत्म होने के बाद यमुना तटबंध की मरम्मत का इस्टीमेट बनाकर तैयार किया जाएगा। जिले के ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता सुधांशु मनोहर सिंह का कहना है कि सहारनपुर जिले से लेकर बागपत सीमा तक यमुना का तटबंध जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत के का इस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। इस्टीमेट शासन को भेजकर बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नकुड़ तहसील क्षेत्र में टोडरमल और होकड़ी गांव के पास यमुना तटबंध के पास ठोकर बनवाने के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत कराई है। शामली जिले में यमुना तटबंध बारिश में क्षतिग्रस्त की मरम्मत कराने के लिए इस्टीमेट शासन को भिजवाया जाएगा। - प्रदीप चौधरी, सांसद कैराना

चौसाना क्षेत्र के गांव साल्हापुर में युमना नदी का होता कटान

चौसाना क्षेत्र के गांव साल्हापुर में युमना नदी का होता कटान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed