फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna and Krishna embankments should be repaired soon

यमुना व कृष्णा के तटबंधों की जल्द कराई जाए मरम्मत

Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Yamuna and Krishna embankments should be repaired soon
शामली। जिले में यमुना और कृष्णा नदी के तटबंधों का निरीक्षण कर बाढ़ काल से पूर्व ठीक करा लिया जाए। सूखा व बाढ़ प्रबंध योजना तैयार कराकर आगामी 31 मई तक तक शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्ष 2022 में संभावित सूखा व बाढ़/अतिवृष्टि प्रबंध योजना के क्रियान्वयन को लेकर डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने जिले के सभी विभागों को आगामी 15 मई तक कार्ययोजना तैयार कराकर अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड व बाढ़ समन्वय अधिकारी सुधांशु मनोहर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समय से पूर्व विभाग से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कराने को कहा। बाढ़ समन्वय अधिकारी सुधांशु मनोहर सिंह ने बताया कि जिले में यमुना एवं कृष्णा नदी के तटबंधों में कटान आदि का निरीक्षण कर बाढ़ काल से पूर्व ठीक करा लिया जाएगा। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed