{"_id":"5b64a5294f1c1b6f668b7225","slug":"worms-found-in-the-babys-mother-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा को मिलने वाले आहार में मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा को मिलने वाले आहार में मिले कीड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खाने में कीड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती जच्चा-बच्चा के खाने में कीड़े पाए गए। जिस पर उनके तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव पीड़ा होने के बाद से कैराना कोतवाली के गांव उंचागांव निवासी रीना पत्नी गोविंद, राजपुर छाजपुर निवासी पूनम पत्नी राकेश, ममतेश पत्नी अनिल निवासी डुढ़ार, शहनाज पत्नी सनव्वर निवासी गढ़ी दौलत सहित कई जच्चा-बच्चा महिलाएं भर्ती थी। शुक्रवार दोपहर उनको दिए जाने वाली खिचड़ी को खाने के बाद से अचानक रीना की तबीयत खराब हो गई और उल्टी होने लगी। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया तो रीना ने बताया कि उसकी खिचड़ी में कीड़े हैं।
ये देखकर वहां पर मौजूद अन्य जच्चा-बच्चा महिलाओं ने खाना खाने से मना का दिया। परिजनों ने देखा तो खिचड़ी में कीड़े थे। यह देखकर परिजनों ने चिकित्सालय हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे खाना परोसने वाले ठेकेदार ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। चिकित्सा प्रभारी रमेश चंद्रा ने कहा कि जच्चा बच्चा महिला के खाने में कीड़े मिलने का मामला संगीन है इसे गंभीरता से लिया जा रहा है जांच पड़ताल के की जा रही है दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन