{"_id":"62c08e03a848ae0019484406","slug":"worker-dies-after-being-crushed-by-a-container-shamli-news-mrt595394786","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन पर कंटेनर पलटा, साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन पर कंटेनर पलटा, साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
कैराना में शामली रोड पर हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली रोड पर मन्ना माजरा के समीप निर्माणाधीन हाईवे स्थित डायवर्जन पर हुआ हादसा
इस स्थान पर पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। शामली रोड स्थित डायवर्जन पर साइड बदलने के दौरान तेज गति से आ रहा कंटेनर अलग होकर किनारे पलट गया। इसके नीचे कुचलने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई।
शामली रोड पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक ट्रॉला गांव मन्ना माजरा में ईदगाह के समीप शामली की ओर जा रहा था। उसके चालक ने हाईवे पर बनाए डायवर्जन के जरिए सड़क बदलनी चाही। इसी दौरान ट्रॉला बेकाबू हो गया। उस पर रखा कंटेनर अलग होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान साइकिल पर सवार कंडेला स्थित फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहा ऊंचागांव निवासी मजदूर नरेश चंद (55) चपेट में आ गया। इसके नीचे कुचलने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
13 किमी साइकिल से फैक्टरी जाता था नरेश
नरेश प्रतिदिन ऊंचागांव से 13 किलोमीटर दूर साइकिल पर कंडेला फैक्टरी में मजदूरी करने जाता था। नरेश का परिवार गरीब है। कंटेनर से कुचल जाने पर नरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नरेश के बेटे भी मजदूरी करते हैं। नरेश की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
तीखे मोड़ से हो रहे हैं हादसे
मन्ना माजरा निवासी शौकीन, बिलाल, धोनी आदि ने बताया कि ईदगाह के समीप सड़क बदलने के लिए वाहन डायवर्ट किया जाता है। इसके लिए डिवाइडर में छोटा कट होने से यहां अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे निर्माण एजेंसी को डायवर्जन के लिए डिवाइडर में ज्यादा जगह देनी चाहिए ताकि हादसे न हो सकें।