फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's pink organization will get rid of problems

समस्याओं से निजात दिलाएगा महिला गुलाबी संगठन

Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women's pink organization will get rid of problems
शामली। महिला गुलाबी संगठन की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रीटा जयंत के आवास पर हुई। जिसमें महिलाओं को इस संगठन के उद्देश्य बताए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन महिला घरेलू हिंसा समेत उनसे जुड़ी सभी समस्याओं से निजात दिलाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं वर्तमान में बहुत पीड़ित हैं। सरकारी अधिकारी काम के लिए चक्कर पे चक्कर कटाते हैं। सरकारी अस्पतालों बिना पैसे कोई काम नहीं होता। ममता सैनी ने कहा कि रसोई गैस बहुत महंगी हो गई है। इस भी लगाम लगनी चाहिए। सोनिया पांचाल ने कहा कि जिले में महिला गुलाबी संगठन और मजबूत बनाना है। इस संगठन का उद्देश्य भष्ट्राचार से मुक्ति, महिलाओं का सम्मान, महंगी बिजली और पानी की समस्या से निजात, महिला घरेलू हिंसा समेत महिलाओं की से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर कराना है। यह संगठन अभी प्रदेश स्तर का है, बाद में राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होगा। मौके पर सोनम सैनी, ज्योति सैनी, शहनाज, पूनम उपाध्याय, शबाना, नीलम शर्मा, काफिया महरूब, रूमा, पूजा शर्मा, गीता कश्यप मौजूदे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed