फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women made aware through street play

Shamli News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 19 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women made aware through street play
शामली क्षेत्र के उच्च पाथमिक विद्यालय लिलौन में नुक्कड नाटक कर महिलाओ को जागरूक करते कलाकार - फोटो : SHAMLI
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन में महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प, दीक्षा एप आदि को अभिभावकों को समझाने और उनमें जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में लखनऊ से आए संस्कृति सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा सरकार द्वारा भेजे गए डीबीटी के 1200 रुपये, जिनका प्रयोग बच्चों की यूनिफार्म क्रय हेतु करना है ,के महत्व को बताया। साथ ही साथ जेंडर इक्विटी कार्यक्रम के अंतर्गत बालक और बालिकाओं में भेदभाव न करने तथा बालिका शिक्षा के महत्व को नाटक के माध्यम से समझाया गया।

नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शामली प्रिंसी को नोडल अधिकारी और प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को नोडल शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन तथा प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर दो के अभिभावकों ने भी नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अभिभावकों में नीरज, संजीदा, शाहजहां, मुन्नी देवी के अलावा प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, रूबी रानी, प्रीति, शबनम, शाइस्ता खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed