{"_id":"66c8e5821d160ce438070346","slug":"womans-earrings-recovered-from-the-field-report-of-unknown-murder-registered-shamli-news-c-26-1-smrt1048-126813-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेत से महिला के कुंडल बरामद, अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेत से महिला के कुंडल बरामद, अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sat, 24 Aug 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई अनुसूचित जाति की महिला की हत्या के मामले में पति की तरफ से पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, महिला के कुंडल खेत से बरामद हो गए है।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार शाम को नजदीक के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान परिजनों को खेत में महिला का अर्द्धनग्न हालत में शव मिला था। उसकी चुनरी से गला घोटकर हत्या की गई थी और कानों से कुंडल गायब मिले थे। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। देर रात में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो वहां से महिला के कुंडल बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमेें आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिल पाई। शाम करीब पांच बजे परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।