{"_id":"6aa9a0bd4690f256c20c445e","slug":"two-arrested-for-making-pornographic-videos-viral-shamli-news-c-26-1-sal1002-174121-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार
Wed, 16 Sep 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। नाबालिग लड़कियों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने देहरादून और बाबरी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा निवासी मो. शाहरुख और बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा निवासी रिजवान है। पुलिस के अनुसार दोनों ने 70 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुपों में नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो डाली थी।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण एवं अश्लील सामग्री की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। तकनीकी विश्लेषण के दौरान संबंधित सर्विस प्रोवाइडरों से मिले सीएएफ, आईपीडीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
प्यार के जाल में फंसाकर वीडियो वायरल करने का आरोप
शामली। साइबर सेल प्रभारी संजीव भटनागर ने बताया कि देहरादून निवासी मोहम्मद शाहरुख एमए पास है। जांच में सामने आया है कि उसने पहले एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना शुरू कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य खातों और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
शेयर करते ही पुलिस तक पहुंचती है सूचना
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधीन इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री की रिपोर्ट संबंधित जिलों की पुलिस तक पहुंचती है। तकनीकी जांच के आधार पर ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।