फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bulldozers were used on 65 silencers and 40 pressure horns that made firecracker-like sounds.

Shamli News: पटाखे जैसी आवाज वाले 65 साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न पर बुलडोजर चलाया

Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 16 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were used on 65 silencers and 40 pressure horns that made firecracker-like sounds.
शहर के नवीन मंडी ​स्थित पुलिस लाइन में मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न को स्क्रैप करते हुए। वि
शामली। यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान वाहनों से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले 65 मोडिफाइड साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। मंगलवार को इन्हें स्क्रैप करा दिया गया। वहीं मैकेनिक और वाहन एक्सेसरीज की दुकानों पर भी छापा मारकर 29 मोडिफाइड साइलेंसर और 34 प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए।

यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि एक जनवरी से 14 सितंबर तक चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर के 442 और प्रेशर हॉर्न के 1054 चालान किए गए। 45 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट एआरटीओ को भेजी गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 25 चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed