फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman wandering in search of husband for four years appeals to CM Yogi for justice

पति लगातार बदल रहा नंबर और ठिकाना: चार साल से शौहर को पाने को भटक रही बेगम, अब CM योगी से लगाई ये गुहार

Sat, 22 Aug 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में उसकी आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों चार साल तक रिलेशन में रहे। वर्ष 2022 में वह गर्भवती हुई तो उसने शादी के लिए कहा लेकिन आरोपी ने मजहब की बात कहकर उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
Woman wandering in search of husband for four years appeals to CM Yogi for justice
चार साल से पति को तलाश रही पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर चार साल से न ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। चेतावनी दी कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। 

विज्ञापन

पति लगातार बदल रहा मोबाइल नंबर और ठिकाना
पीड़िता ने शनिवार को नगरपालिका में प्रेसवार्ता कर बताया कि उसकी शादी 30 जुलाई 2022 को शामली के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति ने उसे दो महीने के लिए मायके भेज दिया और वापस लेने आने की बात कही लेकिन आरोप है कि इसके बाद वह उसे लेने नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि पति ने मोबाइल नंबर बदल लिया और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। हाल ही में उसे पति के मुजफ्फरनगर में अपनी मौसी के घर रहने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर पति और उसकी मौसी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और मकान पर ताला लगाकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल रिलेशन में रहे, गर्भवती भी हुई
पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2018 में उसकी आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों चार साल तक रिलेशन में रहे। वर्ष 2022 में वह गर्भवती हुई तो उसने शादी के लिए कहा लेकिन आरोपी ने मजहब की बात कहकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद से ही आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो कर लुंगी आत्महत्या
महिला के थाने पहुंचने पर वह शादी के लिए तैयार हुआ। इसके बाद कस्बा झिंझाना में निकाह कराया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को उसके घरवालों ने उसे गायब कर दिया। पिछले चार साल से वह इंसाफ के लिए पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed