फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman sits on protest after not being allowed to enter her house

Shamli News: घर में प्रवेश न मिलने पर धरने पर बैठी महिला

Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman sits on protest after not being allowed to enter her house
गंगेरू रोड पर घर के बाहर धरना देती विवाहिता। संवाद
कांधला। गंगेरू मार्ग पर मंगलवार को ससुराल में प्रवेश न मिलने पर विवाहिता ससुराल के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला के हंगामे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक ससुराल पक्ष ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

शामली के दिल्ली रोड निवासी जीनत की करीब नौ वर्ष पहले गंगेरू मार्ग निवासी साजिद से शादी हुई थी। जीनत का आरोप है कि वह बच्चे को दवाई दिलाने डॉक्टर के पास गई थी। वापस लौटने पर ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद वह घर के बाहर बैठ गई और अंदर प्रवेश दिलाने की मांग करने लगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि महिला का ससुराल पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही थी और मंगलवार को ससुराल आई थी। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामले का समाधान कराने और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed