फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman shot in leg during Harsh firing in Ghudcharhi

Shamli News: घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला के पैर में लगी गोली

Fri, 10 Mar 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman shot in leg during Harsh firing in Ghudcharhi
तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

- फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन (शामली)। घुड़चढ़ी के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग में एक गोली महिला के पैर में जा लगी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूस से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा उद्दा में बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे मोहित उर्फ गुड्डू कोरी की घुड़चढ़ी हो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी जनक राणा, रजनीश उर्फ छोटन और अमरीश घुड़चढ़ी में शामिल होकर तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगे। लोगों ने उन्हें हर्ष फायरिंग करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। गोली शादी में आई महक पत्नी मोहित निवासी ग्राम नंदी फिरोजपुर कोतवाली देहात सहारनपुर के पैर में जा लगी। फायरिंग होने से घुड़चढ़ी में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घायल महिला को थानाभवन सीएचसी में लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। महक के पति मोहित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससी, एसटी अधिनियम और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जनक राणा को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed