फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman kidnapped and tried to rape

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 03 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and tried to rape
महिला का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के एक मोहल्ले में बाइक सवार चार लोगों ने हथियार के बल पर महिला का अपहरण करके दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बन गया।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसी समय कस्बे के दूसरे समुदाय के दो बाइक पर आए चार लोग उसके घर में घुस गए और बदनीयती से उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो चारों लोग उसकी पत्नी को जबरदस्ती उठाकर चल दिए। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कस्बे के निकट से महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया है। जबकि कुछ लोग पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही अनेक लोग थाने पर पहुंच गए और पीड़िता के पति की तरफ से सात नामजद एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण एवं महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को मुक्त कराया। परिजनों की ओर से तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed