{"_id":"67e44b2fe7fdee97c3047964","slug":"woman-injured-after-barrier-fell-commotion-at-toll-shamli-news-c-26-1-sal1002-139218-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैरियर गिरने से महिला चोटिल, टोल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैरियर गिरने से महिला चोटिल, टोल पर हंगामा
विज्ञापन
जलालाबाद। बुधवार की देर शाम जलालाबाद के दभेड़ी टोल प्लाजा से जाते समय बैरियर गिरने से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिला को चोट लग गई। महिलाओं ने हंगामा किया। तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दभेड़ी निवासी ट्रैक्टर चालक अहसान पुत्र चांद खान ने बताया कि में बुधवार को सुबह निकटवर्ती गांव शेखुपुरा से महिला मजदूर को लेकर जलालाबाद के निकटवर्ती गांव दभेडी में अपने खेत में मजदूरी पर लेकर आ रहा था, जब वह टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल पर लगा बैरियर अचानक गिर गया, जिसके चलते ट्रॉली में बैठी कुछ महिलाओं को चोट लगी। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि शाम के समय वह फिर से वापस जा रहे थे। फिर से टोल प्लाजा पर बेरियर अचानक महिलाओं के सिर पर जा लगा। जिससे महिला सुदेश को चोट लग गई। चोट लगने पर महिलाएं आक्रोशित हो उठी और टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कैबिन व कमरों के शीशे, कैमरे, बैरियर आदि तोड़ दिए गए।
घायल हुई महिलाओं को मरहम पट्टी कराकर वापस सभी महिलाओं के साथ वापस गांव पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व निकटवर्ती स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह महिलाओं को शांत किया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली।