{"_id":"603e84b08ebc3ee95e76454f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-truck-shamli-news-mrt528019383","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

शामली। ट्रक से टकराकर मुजफ्फरनगर के गांव लालूखेड़ी निवासी बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
मुजफ्फरनगर के गांव लालूखेड़ी निवासी मुनेश (55) पत्नी राजकुमार अपने पुत्र संदीप के साथ बाइक से बागपत से लौट रही थी। गांव खेड़ी करमू के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मौत की खबर परिजनों की मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसका बेटा काफी सदमे में आ गया। उसे आसपास के लोगों ने समझाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। मृतका के पुत्र संदीप ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जाएगा। आरोपी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।