{"_id":"5f81f77e8ebc3e9bdc31a3a3","slug":"woman-died-in-accident-shamli-news-mrt505510466","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से सड़क पर गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक से सड़क पर गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बाइक से सड़क पर गिरी महिला की मौत
बाबरी। गांव कुरमाली निवासी 21 वर्षीय कमरजहां की शादी चार जून को लोनी निवासी अतउर्ररहमान के साथ हुई थी। कमरजहां बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने मायके में आई थी।
शुक्रवार शाम वह अपनी ससुराल लोनी जाने के लिए अपने भाई मुसर्रफ व पति के साथ बाइक से शामली बस स्टैंड पर जा रही थी। रास्ते में गांव कुड़ाना के निकट स्पीड ब्रेकर पर महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे शामली भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। देर रात में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव को गांव कुरमाली में सुपुर्द ए खाक किया गया।
गमगीन माहौल में पिता-पुत्री के शव का अंतिम संस्कार
बाबरी। सड़क दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार पिता-पुत्री के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
दिल्ली में डीटीसी में बस चालक राहुल उर्फ फ्लोरी निवासी गांव सोंटा शुक्रवार को बाइक पर अपनी माता सुरेशवती और पुत्री खुशी के साथ घर से गांव करौंदा हाथी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाते से पेंशन निकलवाने जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर चंदपुरा बाग के निकट ट्रक की चपेट में आकर राहुल व खुशी सिर में चोट के कारण गंभीर घायल हो गए। घायलों को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां खुशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल राहुल को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में फुगाना के निकट उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए थे। देर रात करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव में प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पिता-पुत्री के शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतक के छह वर्षीय पुत्र अर्जुन ने दी। उधर, हादसे की जानकारी मिलने गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।