{"_id":"57853c764f1c1b1b0813e89e","slug":"woman-crushed-by-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को टैंकर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को टैंकर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। पौत्री को साथ लेकर शादी में जा रही वृद्धा की शामली-करनाल हाईवे पर टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम कैराना के मुआवजा देने के आश्वासन पर लगभग चार घंटे बाद जाम खोला गया।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है। रजाकनगर निवासी पिरथी कश्यप की पत्नी रामकली (50) अपनी पौत्री खुशी (7) को साथ लेकर शादी समारोह में शामिल होने शामली जा रही थी। वह गांव से बाहर शामली-करनाल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर खड़ी थी। तो सामने आ रही बस को देखकर उसमें सवार होने के लिए जैसे ही सड़क पार करने लगी तो झिंझाना की ओर से आए बाइक सवार ने उसकी पौत्री को टक्कर मार दी।
जैसे ही रामकली ने उसे उठाना चाहा तो झिंझाना की ओर से आए टैंकर ने उसको टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही गांव रजाकनगर के ग्रामीणों ने शामली-करनाल हाईवे जाम कर डीएम को मौके पर बुलाने और मुआवजे दिलाए जाने की मांग शुरू कर दी। एसपी ने अमरदीप लाल गढ़ीपुुुख्ता, सतीशराय शामली, अंबिका प्रसाद भारद्वाज कैराना, बीपी सिंह यादव झिंझाना और पीएसी को साथ लेकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे।
बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम कैराना भानू प्रताप यादव ने 30 हजार रुपये जिलाधिकारी कोष से दिलाने और मुख्यमंत्री से दुर्घटना राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद शव को उठाया गया और जाम खोल दिया गया। मृतका के पति पिरथी कश्यप ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने टैंकर को सीज कर दिया है।