फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman beaten up and thrown out of house, report filed against nine including husband

Shamli News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and thrown out of house, report filed against nine including husband
शामली। दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 11 मई 2022 को थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी असद से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर मारपीट करते हुए दो लाख रुपये व बुलेट की मांग कर रहे थे। देवर उस पर बुरी नीयत रखता था और मौका पाकर छेड़छाड़ करता था। जब उसने ससुराल वालों को बताया तो उसे ही धमकाया गया। करीब छह माह पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता का कहना है कि 15 अक्तूबर 2023 की शाम को उसके माता-पिता फैक्टरी में मजदूरी करने गए थे। इसी समय उसका देवर जबरदस्ती घर में घुस गया और और छेड़खानी की। साथ में आए अन्य ससुराल वालों ने भी आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उसने महिला थाने पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। पीड़िता की तरफ से पुलिस ने पति असद, सास फरजाना, देवर सोनू के अलावा इमरान, वासिफ, पप्पू, फूल मिजरा, यूनूस व शमशाद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed