फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wire theft case: Several electricity employees under investigation

Shamli News: तार चोरी का खेल, जांच के घेरे में कई बिजली कर्मचारी

Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wire theft case: Several electricity employees under investigation
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खुलासे के बाद अब पुलिस की जांच में सामने आया कि बिजलीकर्मियों की मिलीभगत से तार चोरी हो रहे है।
विज्ञापन

गिरोह को नई विद्युत लाइन बिछाने और बिजली से जुड़े काम की जानकारी पहले ही मिल जाती थी। इसके बाद गिरोह उसी स्थान को निशाना बनाता था। पुलिस की जांच में ऊर्जा निगम से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आई है। व्हाट्सएप के माध्यम से गिरोह के सदस्य एक दूसरे के संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन

बाबरी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मेरठ निवासी ऊर्जा निगम के ठेकेदार आबिद की भूमिका सामने आई थी। पुलिस के अनुसार वह गिरोह को नई विद्युत लाइन बिछने वाले स्थानों की जानकारी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 11 लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। इनमें मेरठ, शामली और बागपत के तीन अन्य सदस्यों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनके गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों से संपर्क और भूमिका की जांच की जा रही है। इसके अलावा ऊर्जा निगम से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह तक विद्युत लाइनों और बिजली आपूर्ति से जुड़ी जानकारी कौन पहुंचाता था। nनई लाइन बिछने से पहले ही तय हो जाता था : एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को चिह्नित किया है। इनके संबंध मेरठ, शामली और बागपत से बताए जा रहे हैं।
पुलिस उनके गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों और ऊर्जा निगम से जुड़े लोगों से संपर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। nहरियाणा और दिल्ली तक फैला है नेटवर्क : गिरोह का नेटवर्क शामली और मेरठ तक सीमित नहीं है। पुलिस पूछताछ में हरियाणा के पानीपत और दिल्ली में भी वारदात करने की बात सामने आई है।

चोरी किए गए तार दिल्ली के कबाड़ी को बेचने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। ऐसे में पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और चोरी के माल को खपाने वालों की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed