{"_id":"5db1ea438ebc3e93a553f66f","slug":"will-light-a-lamp-with-a-lamp-will-not-touch-firecrackers-shamli-news-mrt450339918","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप से दीप जलाएंगे, पटाखों को हाथ नहीं लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप से दीप जलाएंगे, पटाखों को हाथ नहीं लगाएंगे
विज्ञापन
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में दीपावली महोत्सव पर दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने ‘दीप से दीप जलाएंगे, पटाखों को हाथ नहीं लगाएंगे’ की शपथ ली। वक्ताओं ने इको फ्रैंडली दीपावली मनाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को वीवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने दीप सज्जा और मोमबत्ती जलाकर दीपोत्सव मनाया। डाक्टर वंदना ने न्यायालय के आदेशों से अवगत कराया। बताया कि रात आठ बजे से दस बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकती है। डाक्टर मंजू मगन, डाक्टर छवि गिरीश नारायण यादव, डाक्टर नीना छोकरा, डाक्टर भूपेंद्र कुमार, डाक्टर प्रताप कुमार मौजूद रहे। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में रंगोली, मेहंदी, दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सचिव नंद किशोर मित्तल, प्राचार्य डाक्टर डाक्टर सुशील कुमार शर्मा, संतेद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
छात्र-छात्राओं ने ‘दीप से दीप जलाएंगे, पटाखों को हाथ नहीं लगाएंगे’ की शपथ ली। इस मौके पर डाक्टर नितिन वत्स, अमित गोयल, महक सिंह, गरिमा शर्मा, डाक्टर मोनिका, निधि, कविता, आयुषी शर्मा, शीतल शर्मा मौजूद रहे। हरदेव नगर स्थित गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में दीप सज्जा, थाल सज्जा का आयोजन किया गया। थाल सज्जा में गुड्डन कश्यप प्रथम, यशस्वी द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा मेेें खुशी ने प्रथम, यश द्वितीय, अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर ने बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर ममता बालियान, अंशु चौधरी, शिवानी पंवार, शिवानी पंवार, आयुषी, तानिया, सचिन कुमार, पूजा, साइना मंसूरी का सहयोग रहा।