{"_id":"5e3c60d58ebc3ee60761122f","slug":"will-express-love-by-giving-rose-shamli-news-mrt4676334171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब देकर करेंगे प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब देकर करेंगे प्यार का इजहार
विज्ञापन
शामली में वेलनटाईन डे पर दुकान पर सजे गिफ्ट
- फोटो : SHAMLI
शामली। वैलेंटाइन वीक को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। सात फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले वैलेंटाइंस वीक को लेकर दुकानों पर तरह तरह के गिफ्ट आइटम सज गए हैं। दुकानों पर आकर्षक गिफ्ट आइटम युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
साल का दूसरा महीना फरवरी में प्रेम करने वालों के लिए खास महीना होता है। इसमें कोई भी जो एक दूसरे से प्रेम करता है, इसमें कोई भी रिश्ता हो सकता है। इसमें मां-बेटी का प्यार हो सकता है, पिता-पुत्र का एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव हो सकता है या अन्य कोई भी हो बस नजरिया अलग-अलग होता है, लेकिन यह सप्ताह प्रेमी युगलों के लिए खास माना जाता है। शुक्रवार से वैलेंटाइंस वीक शुरू हो रहा है। युवाओं ने वैलेंटाइन को अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में वैलेंटाइन को लेकर विभिन्न प्रकार के टेडी, गोल्डन रोज, टेडी गुलाब, दिल की शेप में डिब्बी में टेडी, दिल की शेप में पिलो तकिया, कांच के शोपीस, टेडी शोपीस, लैंप, लाइट वाले कपल गुलाब के फूल के साथ, लेडीज घड़ी, चाबी के गुच्छे, विभिन्न डिजाइनों वाली रिंग आई हुई है। गिफ्ट गैलरी संचालक नवीन जैन ने बताया कि वैलेंटाइन वीक को लेकर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम आए हुए है। अभी तो बिक्री कम हो रही है, लेकिन उम्मीद है कि शुक्रवार से वैलेंटाइन वीक शुरू होने पर गिफ्ट आइटमों की बिक्री बढ़ जाएगी।
--
वैलेंटाइंस वीक का कार्यक्रम
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी- प्रपोज डे
9 फरवरी- चॉकलेट डे
10 फरवरी - टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिश डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी - किश डे
14 फरवरी - वैलेंटाइन डे

शामली में वेलनटाईन डे पर दुकान पर सजे गिफ्ट- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन