फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will be able to submit examination forms at four centers

व्यक्तिगत परीक्षार्थी चार केंद्रों पर जमा कर सकेंगे परीक्षा फार्म

Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will be able to submit examination forms at four centers
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फार्म जमा करने के लिए जनपद में चार केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में सम्मिलित होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए शासन से जनपद में चार केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित केंद्रों में ऊन ब्लाक में राजकीय यमुना खादर इंटर कालेज कमालपुर केंद्र पर मिश्रित बालक और बालिका दोनों के परीक्षा फार्म जमा होंगे। इस केंद्र पर हाईस्कूल व इंटर की 100-100 सीटें निर्धारित है। कांधला ब्लाक में राजकीय बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल के लिए केवल बालिका ही परीक्षा फार्म जमा कर सकेंगी। इसमें 100 सीट निर्धारित है। कैराना ब्लाक में चौधरी मानसिंह बालिका इंटर कालेज कंडेला में मिश्रित बालक व बालिका दोनों हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 100-100 सीटें है। इसके अलावा शामली ब्लाक में राजकीय इंटर कालेज लिलौन में बाह्य प्रदेश व अन्य बोर्ड के बालक-बालिका हाईस्कूल व इंटर के लिए प्रवेश फार्म जमा कर सकेंगे। इस केंद्र पर भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए 100-100 प्रवेश फार्म जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed