दरकते रिश्ते: शामली में सोते वक्त पत्नी ने पति का गला रेता, गंभीर हालत में युवक मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर
शामली के सलेक विहार में पत्नी ने देर रात सोते समय पति का गला रेत दिया। युवक गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक महिला ने अपने पति का गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सलेक विहार निवासी खुर्शीद (35) जम्मू में बिरयानी की दुकान चलाता है। वह पत्नी सुमैया और तीन बच्चों के साथ वहीं रहता है। ईद मनाने के लिए वह 5 जून को अपने परिवार के साथ शामली आया था।
यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: नहीं मिला कटा हुआ सिर, एक आरोपी की तलाश, मजबूत पैरवी के लिए जुटाए जा रहे इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य
शनिवार की रात करीब ढाई बजे जब खुर्शीद कमरे में सोया हुआ था, तभी पत्नी सुमैया ने छूरे से उसके गले पर वार कर दिया। हमला होते ही खुर्शीद की चीख निकल गई, जिससे पड़ोसी जाग गए और मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल खुर्शीद को पहले सीएचसी पहुंचाया, फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस रात में ही अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। रविवार सुबह फोरेंसिक टीम ने सलेक विहार स्थित घर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायल खुर्शीद की पत्नी से पूछताछ कर रही है, हालांकि हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।