फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aastha murder case: Severed head not found, search for one accused

आस्था हत्याकांड: नहीं मिला कटा हुआ सिर, एक आरोपी की तलाश, मजबूत पैरवी के लिए जुटाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

Sun, 08 Jun 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 08 Jun 2025 12:04 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में 12वीं की छात्रा आस्था की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस दो टीमें लगाकर गंगनहर में तलाश कर रही है। आरोपी मौसेरा भाई गौरव फरार है। छात्रा के पिता को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Aastha murder case: Severed head not found, search for one accused
मेरठ में आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में सिर कटी लाश के मामले में पुलिस के सामने कई चुनौती हैं। 12वीं की छात्रा आस्था की हत्या के मामले में पुलिस अब भी उसके कटे हुए सिर की तलाश कर रही है। सिर को जानी गंगनहर में फेंका गया था। इसके लिए दो टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

विज्ञापन

इस हत्या में शामिल आरोपी गौरव अभी भी फरार है। वहीं, पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश, जो कि सीआरपीएफ में तैनात हैं, उनको भी साजिश में शामिल मानते हुए आरोपी बनाया है। पुलिस ने इस संबंध में उनके विभाग को पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Aastha murder case: Severed head not found, search for one accused
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्या की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, आस्था की एक किशोर से सोशल मीडिया पर दोस्ती थी और दोनों मिलते भी थे। इसकी जानकारी होने पर मां राकेश देवी ने बुधवार को आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू, और मौसेरे भाई गौरव ने शव को कार में डालकर जंगल ले गए और वहां दरांती से उसका सिर काट दिया।

यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: पहले मां ने हत्या की...फिर मामा और मौसेरे भाई ने जंगल में काटी गर्दन, अब तक नहीं मिला कटा सिर

Aastha murder case: Severed head not found, search for one accused
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आस्था का धड़ बहादरपुर रजबहे में और सिर गंगनहर में फेंका गया था। गुरुवार सुबह लाश बरामद हुई, लेकिन सिर का कोई सुराग अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए छात्रा की पहचान की और उसके नाबालिग दोस्त से पूछताछ की। इसके बाद मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं और आरोपियों की कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन की मदद से केस को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed