{"_id":"62bdefe557828167553af6aa","slug":"widow-s-house-collapsed-four-injured-shamli-news-mrt595033099","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा का मकान हुआ धराशायी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा का मकान हुआ धराशायी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खैलकलां काजी का बाग में बारिश के कारण हुआ हादसा, दो घायलों की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। क्षेत्र में हुई बारिश ने कहर बरपाया है। एक विधवा महिला का मकान धराशायी हो गया। इस दौरान मलबे के नीचे दबने से विधवा व उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत के चलते हरियाणा में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग नई बस्ती निवासी निराश्रित महिला संजीदा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश में महिला के मकान की कच्ची छत ने पानी सोख लिया, जिसके बाद मकान भरभराकर गिर गया। इस दौरान संजीदा व उसके पुत्र अनस (19) के अलावा घर पर आए आस मोहम्मद (17) तथा गुलजार (28) मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार पर आस-पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े तथा मलबे के नीचे से चारों को निकाला गया।
हादसे में चारों के घायल हो जाने के कारण उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में संजीदा व गुलजार को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने संजीदा को रोहतक व गुलजार को करनाल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वार्ड सभासद मेहरबान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे के संबंध में एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर तहसील से टीम विधवा के मकान पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाते हुए रिपोर्ट बनाई गई। वार्ड सभासद ने बताया कि बारिश के कारण मकान के धराशायी होने से चारों घायल हुए हैं। विधवा महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह अपने परिवार का किसी तरह गुजारा चला रही है। बारिश ने छत छीन ली, जिसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है।