फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Where did the bullet fire, who threatened... administration should give proof

Shamli News: कहां गोली चली, किसने धमकी दी...सबूत दे प्रशासन

Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Where did the bullet fire, who threatened... administration should give proof
शामली। भाजपा नेता विवेक प्रेमी की गिरफ्तारी के विरोध में शिव चौक पर चल रहे धरने पर व्यापारी नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हुंकार भरी। संजीव बालियान ने दर्ज मुकदमे पर कहा कि विवेक प्रेमी ने किस पर गोली चलाई, किसे धमकी दी, प्रशासन इसका सबूत दिखाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें सब पता है कि फर्जी मुकदमे व धराएं कैसे लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा विवेक प्रेमी पर दर्ज किया गया मुकदमा पूरी तरह फर्जी है और इसके खिलाफ लडाई लडी जाएगी। उन्होंने एडीएम, एसपी, सीओ, थाना प्रभारी से बात की, लेकिन वे कोई सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों पर स्टे होने के बावजूद भी प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग ने कहा कि मंदिर समिति के कुछ सेवक व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार से लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रहने से 10 करोड़ से अधिक का फटका व्यापारियों को लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों ने एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। धरने में सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह ,सुभाष, महेश धीमान रवि संगल, वैभव गेायल, अंकित गोयल, अमित मित्तल, मनोज मित्तल, पवन गोयल, वैभव गोयल, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed