फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When you protect trees and plants, only then life will be good

जब करोगे पेड़-पौधों की रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा

Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
When you protect trees and plants, only then life will be good
शामली में अपनी दादी के साथ पौधा रोपित करती रश्मि - फोटो : SHAMLI
शामली। जब करोगे पेड़-पौधों की रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा। पेड़ो के बिना मेरे यार जीवन में होगा अंधकार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से जुडे़ सैकड़ों युवा वालियंटर्स ने इसी संदेश के साथ शुक्रवार को जिले भर में पौधरोपण किया। रासेयो की दो दिवसीय इस मुहिम में अमर उजाला भी सहभागी बना। कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पौधरोपण से की। इसके बाद जिले भर के शहर, कस्बों, गांवों में रासेयो के युवा वालियंटर्स ने अपने घर, सार्वजनिक स्थल, अपने गली मोहल्लों में पौधे रौपे। किसी ने अपने मम्मी पापा के साथ पौधा रोपा तो किसी ने दादा-दादी के साथ। साथ में इन पौधों को हमेशा ख्याल रखने का संकल्प लिया। लोगों को भी पौधरोपण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

समाज हित में बहुत अच्छी पहल : एसपी
पुलिस लाइन पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पौधारोपण किया। एएसपी राजेश श्रीवास्वत ,सीओ अमित सक्सेना ने पौधे रोपे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधरोपण का कार्य समाजहित में एक सराहनीय पहल है। पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का अहम स्थान है। निश्वित ही इस कार्यक्रम से समाज से समाज को पौधरोपण की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और रासेयो कार्यक्रम के अधिकारी और स्वयंसेवकों की सराहना की और भविष्य में इसी तरह के सामाजिक अभियान चलाने की अपील की।
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
वृक्षरोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, सहयोग संयोजक डॉ. अमितेश कुमार, डॉ. आंचल यादव, डॉ. रमेश यादव, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. चंद्रबली, डॉ. गिरीश नारायण यादव, डॉ. महक सिंह, डॉ. नीरज रानी का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जिले भर में वृक्षरोपण और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के विशेष कार्याधिकारी और राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमालि के निर्देशन में आगे भी ऐसे ही अभिबयान चलाएंगे। अमर उजाला का इस पूरे अभियान में बेहतर सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरूद के पौधे की डेढ़ साल से देखरेख कर रही माफिया
कांधला क्षेत्र के आल्दी में माफिया सैफी ने अपने गांव के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कालेज मॉडल स्कूल में जाकर पौधा रोपा। उसने यहां डेढ़ साल पहले भी अमरूद पौधा लगाया था। जिसकी वह आज तक देखभाल कर रही है। नियमित रुप से पानी देती है। उसकी मम्मी और वो दोनो ने इस वृक्ष की जिम्मेदारी ली हुई है।
दादी-मम्मी संग लगाए पौधे
कुड़ाना के अमन ने अपनी बहन के सहयोग से पौधा रोपा। हसनपुर लुहारी की आंचल ने अपनी ताईजी को साथ लेकर पौधा रोपा। शामली में सोनल ने अपनी मम्मी, रश्मि ने अपनी दादी के साथ पौधा लगाया। हींड गांव में उज्मा ने अपने पिता के साथ पौधरोपण किया। हरड़ में रीता ,प्राची ने अपनी मम्मी के साथ पौधे रौपे। इसके अलावा अन्य स्वंय सेवकों ने भी पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपराजिता टीम ने महिला थाने में लगाए पौधे
शामली। अमर उजाला की अपराजिता टीम ने भी महिला थाने में वृक्षरोपण किया। महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी ने वृक्षरोपण किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता अभियान मुहिम ने जिले में बेटियों को नई दिशा दी है। अब वृक्षारोपण के लिए भी अपराजिता टीम आगे आई है जो समाजहित में सराहनीय कार्य है। इस मौके पर वीना अग्रवाल, डॉ. कुमुद शर्मा, डॉक्टर नीलम शुक्ला, आशु जैन, पिंकी अग्रवाल का सहयोग रहा।

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत महिला थाने में पौधरोपण करती महिला था?

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत महिला थाने में पौधरोपण करती महिला था?- फोटो : SHAMLI

अमर उजाला और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की मुहिम के तहत शामली पुलिस लाइन में पौधा रोपित करते

अमर उजाला और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की मुहिम के तहत शामली पुलिस लाइन में पौधा रोपित करते - फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत अभियान के अंतर्गत पुलिस ल?

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत अभियान के अंतर्गत पुलिस ल?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed