फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat will be bought from farmers at the rate of Rs 2125 per quintal

Shamli News: 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं

Fri, 03 Mar 2023 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be bought from farmers at the rate of Rs 2125 per quintal
- एक अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारियां शुरु, 24 खरीद केंद्रों की सूची मिली
विज्ञापन

- जिला खरीद अधिकारी के रूप में एडीएम संतोष कुमार नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु हो गई है। इस बार किसानों से 2115 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। जिले के खाद रसद विभाग को 24 खरीद केंद्रों की सूची मिल गई है। डीएम की ओर से जिला खरीद अधिकारी के रूप में एडीएम संतोष कुमार सिंह को नामित कर दिया गया है।
जिले में 49666 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुआई हुई है। कृषि विभाग ने 49666 हेक्टेयर भूमि में 23393528 मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का आंकड़ा जारी किया है। गेहूं खरीद केंद्रों पर बीस अप्रैल तक आता है। एक अप्रैल तक गेहूं खरीद के लिए खरीद केंद्र खोल कर केंद्र प्रभारी की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से कर दी जाती है। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिह काे जिला खरीद अधिकारी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि पिछली बार जिले में 30 खरीद केंद्र खोले गए थे। जिनमें पांच खाद्य विभाग, एक एफसीआई, छह पीसीयू और 18 पीसीएफ के शामिल थे। इस बार खाद्य विभाग के पांच, एक एफसीआई, 18 पीसीयू खरीद केंद्रों की अनुमति आ गई है। खरीद एजेंसी नामित होने के बाद केंद्र प्रभारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2020 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। इस साल 105 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ 2125 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है। वेबसाइट पर किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में गेहूं की पैदा होने वाली प्रजाति
शामली। जिले में गेहूं की 11 प्रजातियां पैदा की जाती हैं। जिनमें एचडी 2969, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 303, श्रीराम 272, श्रीराम 252, एचडी 226, एचडी 3226, पीडब्ल्यू 590, राज 4120, डीबीडब्ल्यू 173, पीबीडब्ल्यू 723 गेहूं की प्रजाति है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed