{"_id":"69e13626e6051ad2640a4977","slug":"wheat-of-up-farmers-stopped-in-haryana-farmers-stranded-at-the-border-shamli-news-c-26-1-sal1002-163553-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा में यूपी के किसानों का गेहूं रोका, बॉर्डर पर फंसे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा में यूपी के किसानों का गेहूं रोका, बॉर्डर पर फंसे किसान
Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिडौली करनाल के बोर्डर पर खड़ी गेंहू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली । संवाद
चौसाना/बिडौली। यूपी-हरियाणा के बिडौली बॉर्डर पर बुधवार देर रात से गेहूं से लदे वाहनों को रोक दिया गया। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। किसान बॉर्डर पर खड़े होकर आगे जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
टोडा निवासी किसान दिलशाद, गौरव और सूरज, रंगाना निवासी पीतम और किरण पाल ने बताया कि वे हरियाणा मंडियों में गेहूं बेचने नहीं, बल्कि निजी फ्लोर मिल, दुकानों और रिश्तेदारों के यहां अनाज पहुंचाने के लिए जा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें रोका जा रहा है। कई किसान रातभर खुले में भूखे-प्यासे खड़े रहने को मजबूर हैं।
मंगलौरा चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा की मंडियों में अधिक भीड़ और अव्यवस्था की आशंका के चलते फिलहाल यूपी से आने वाले अनाज से भरे वाहनों को अस्थायी रूप से रोका गया है। स्थिति सामान्य होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। किसानों का कहना है कि ऐसा हर छह महीने में सामने आता है। इससे पहले धान की फसल के दौरान भी कई दिनों तक इसी तरह की रोक लगी रही थी। अब गेहूं की फसल पर प्रतिबंध लगाए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।