{"_id":"63c57d37c0fed243483c5fd1","slug":"wheat-crop-will-be-benefited-due-to-frost-shamli-news-c-14-1-81745-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पाला पड़ने से गेहूं की फसल को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पाला पड़ने से गेहूं की फसल को होगा फायदा
विज्ञापन
चौसाना में सडक के किनारे पडा पाला।
शामली/ चौसाना। रविवार की रात में पाला पड़ने से खेतों में घास पर बर्फ की चादर जमी रही। सोमवार सुबह शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। धूप निकलने से भी लोगों को ठंड हल्की राहत मिली। किसानों का कहना है कि पाला पड़ने से गेहूं की फसल काफी फायदा पहुंचेगा।
दिसंबर माह से से लगातार कोहरे की मार झेल रहे लोगों को अब शीतलहर मुसीबत में डाल रही है। पिछले दो दिनों से रात्रि में पाला गिरता है तो दिन में शीतलहर चल रही है। जिससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप से लोगों को राहत है और बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। सोमवार की सुबह खेतों में पाले की परत नजर आई। पूरे दिन शीतलहर चलने के कारण लोग परेशान रहे। पाला पड़ने से रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में ठंडी हवा चलने से धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। किसानों का कहना है कि पाले से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा और अनाज के दाने में निखार के साथ वजन भी बढ़ेगा। इसके अलावा एक साल पूर्व लगाए गए बागों के पौधों की पत्तियां झुलसना शुरू हो गई है। टमाटर, बैंगन, गोभी, आलू को ज्यादा व पालक, मूली, गाजर आदि सब्जियों को नुकसान है।
क्या कहते हैं किसान
1. रविंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू का कहना है कि 70 बीघा गेहूं का खेत है। लगातार दो दिनो सें पाला पड़ने से फसल के अच्छे उत्पादन की उम्मीद जगी है। पिछले दिनो आसमान मे बादल से लग रहा था कि बारिश होगी और फसल को उसका फायदा मिलेगा, लेकिन पाला पड़ने से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
2. जयपाल सिंह का कहना है कि गेहूं की लंबे समय से खेती कर रहे है। हम बार मौसम की मार के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा था। लगातार दो दिनों से पाला पड़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। इस बार गेहूं की फसल अच्छी होगी।
3. किसान राजकुमार का कहना है कि पाला पड़ना अनाज की फसल को फायदा पहुंचाएगा। मौसम इस सीजन में अच्छा रहा। गेहूं की फसल को ऐसे मौसम से अनाज के वजन में बढ़ोत्तरी होगी और दाने मे निखार आएगा।
18 दिन बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
फोटो
शामली। भीषण ठंड और शीत लहर के कारण बंद स्कूलों के सोमवार को खुलने के साथ ही स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आई। सोमवार को बच्चों की संख्या तोकम रही, लेकिन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है। दिनभर मौसम साफ रहने और खिलखिलाती धूप के निकलने से बच्चों को ठंड से रहात मिली।
भीषण ठंड के के चलते 27 दिसंबर को जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर कक्षा एक से 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया था। बाद में इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में भी अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। मौसम के साफ होने पर स्कूलों का अवकाश समाप्त कर दिया गया। सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे और शिक्षण कार्य शुरू हुआ।