फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The sweetness of Shamli won hearts, while talent opened doors to business opportunities abroad.

Shamli News: शामली की मिठास ने जीता दिल, हुनर ने विदेशों में खोले कारोबार के दरवाजे

Wed, 30 Sep 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of Shamli won hearts, while talent opened doors to business opportunities abroad.
नोएडा के ट्रेड शो में मिठाई खरीदते रालोद कार्यकर्ता डॉ विक्रांत । आयोजक
शामली। शामली की मिठास ने जीता दिल तो जिले के हुनर ने विदेशों में कारोबार के दरवाजे खोल दिए। नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय यूपी ट्रेड शो में शामली के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्यमियों तक के उत्पादों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

कैराना के उद्यमी निशिकांत अग्रवाल की पलंगतोड़ मिठाई को भी विदेशी खरीदारों ने पसंद किया। दुबई में 25 किलो, जर्मनी में 50 किलो और जापान में 25 किलो मिठाई की बिक्री हुई। अग्रवाल स्वीट्स और साधु स्वीट्स ने करीब पांच-पांच लाख रुपये की मिठाई बेची। अग्रवाल स्वीट्स की स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी।
विज्ञापन

ट्रेड शो में गन्ने की खोई से शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों के करीब 15 लाख रुपये के उत्पाद बिके। गुड़-शक्कर, खांड, बासमती चावल और सिरके के उत्पादों की भी बिक्री हुई। छोटे दुकानदारों ने करीब 60 हजार रुपये और बड़े दुकानदारों ने करीब पांच लाख रुपये तक की बिक्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्सटाइल उद्यमी अंकित कुमार ने बताया कि अमेरिका, फ्रांस और वियतनाम के कारोबारियों से करीब 35 लाख रुपये के तीन करार हुए हैं। वहीं योगेश कुमार और राजेश कश्यप ने बताया कि पहली बार नोएडा के यूपी ट्रेड शो के माध्यम से उनके उत्पादों की बिक्री हुई है।

ट्रेड शो में आरएलडी के जिला संयोजक डॉ. विक्रांत जावला पत्नी रिया के साथ पहुंचे। उन्होंने शामली के उद्यमियों से मुलाकात कर उनके उत्पादों की जानकारी ली। जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रतिका गुप्ता ने बताया कि विदेशी मेहमानों ने जिले के देशी उत्पादों में रुचि दिखाई और छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों को ट्रेड शो में कारोबार का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed