{"_id":"6abc1840d5117cd06600bac0","slug":"blood-donation-camp-at-agrasen-park-tomorrow-shamli-news-c-26-1-smrt1048-175095-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अग्रसेन पार्क में रक्तदान शिविर कल, बनें महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अग्रसेन पार्क में रक्तदान शिविर कल, बनें महादानी
Wed, 30 Sep 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ सर्वोदय जन कल्याणकारी समिति एवं रक्त सेवा ट्रस्ट के सहयोग से बृहस्पतिवार को शहर के अग्रसेन पार्क में सुबह नौ बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्तदान करने वालों को महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष कुशांक चौहान और ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप गोयल ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। यह शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ाता है। 18 से 60 वर्ष की की आयु के महिला पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने वालों का वजन कम से कम 50 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन 12 पॉइंट या इससे अधिक होना चाहिए। पुरुष तीन महीने और महिलाएं चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं।