फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Well, if the woman was harassed in the roadways bus ...

रोडवेज बस में महिला को परेशान किया तो खैर नहीं...

Sun, 05 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Well, if the woman was harassed in the roadways bus ...
थानाभवन। रोडवेज बसों में महिलाओं के साथ छेड़खानी या अभद्र व्यवहार करने वालों की अब खैर नहीं। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वुमन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही निगम ने क्षेत्र में दो इंटरसेेप्टर वाहन यानी रास्तों में चेकिंग करने वाले दो वाहनों के नंबर भी जारी कर दिए हैं। बस में सफर करते वक्त महिलाएं इन दोनों ही नंबरों पर फोन कर मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अक्सर रोडवेज बसों में महिलाओं के साथ परिचालक द्वारा अभद्रता या इसके अलावा छेड़खानी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। महिलाओं की इस समस्या के समाधान के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ मुख्यालय और सहारनपुर मंडल के लिए दो वुमन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि महिला को अपनी शिकायत सीधे लखनऊ मुख्यालय में करनी है तो उसे 8114277777 पर शिकायत करनी होगी और 9837250075 नंबर मिलाते ही महिला अपनी शिकायत सहारनपुर मंडल के लिए तैनात की गई महिलाकर्मी को अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। इसके बाद महिलाकर्मी संबंधित शिकायत को रास्तों पर घूम रही इंटरसेप्टर गाड़ियों को 9412703175 व 9412703176 को प्रेषित करेंगी। जिसके बाद यह गाड़ी मौके पर पहुंचकर महिला की समस्या का समाधान करेंगी, हालांकि, पीड़ित महिला सीधे कार्यालय के बजाए इन इंटरसेप्टर वाहनों का नंबर मिलाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। यहां शिकायत करने पर भी महिला की समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिलाएं क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर 9412705023 व लैंडलाइन नंबर 01322712051 पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर भी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। यदि महिला मौके पर फोन करने की स्थिति में नहीं है तो वह इसी नंबर पर व्हाट्सएप पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के रोडवेज पूछताछ केंद्रों के नंबर
बस स्टैंड- पूछताछ नंबर
छुटमलपुर डिपो-01322782234
रेवले रोड सहारनपुर डिपो-01322648131
अंबाला रोड सहारनपुर डिपो-01322642496
मुजफ्फरनगर डिपो-9639017105
खतौली डिपो-1396272336
गंगोह डिपो-01331232411
शामली डिपो-01398250154
जलालाबाद बस स्टेशन-01398234600
------------------------------
रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम ने वुमन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। महिलाएं लखनऊ, सहारनपुर व सीधे इंटरसेेप्टर वाहनों को शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती हैं।--मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed