{"_id":"6037f20b8ebc3e150231dd82","slug":"welfare-will-be-done-by-dedication-to-god-shamli-news-mrt5272121119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर से सच्ची लगन से ही होगा कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर से सच्ची लगन से ही होगा कल्याण
विज्ञापन
ईश्वर से सच्ची लगन से ही होगा कल्याण
शामली, कांधला। मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्ध सूरजकुंड महादेव मंदिर एवं शनि धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल महाराज केदारनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं से कहा कि ईश्वर से सच्ची लगन से ही कल्याण संभव है।
उन्होंने कहा कि रामायण युग में भगवान राम ने सच्ची भक्ति करने वाले निषाद, केवट और माता शबरी के झूठे बेर खाकर बैकुंठ में उच्च स्थान दिया है। कृष्ण युग में भगवान ने सुदामा की निष्काम भक्ति से प्रभावित होकर तीनों लोकों का राजा बना दिया था। इसलिए मनुष्य को निस्वार्थ, दिखावे से परे होकर भक्ति का मार्ग अपना होगा तभी प्रभु भक्ति से कल्याण संभव है। उन्होंने भागवत कथा में सूर्य वंश में भगवान राम के अवतार तथा चंद्र वंश में कृष्ण के अवतार की कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया।
श्रीकृष्ण अवतार के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए। कथा समापन पर श्रीमद्भागवत कथा महापुराण की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर कथा प्रभारी शशि भूषण, चंदकी गोयल, ब्रिजेश गोयल, साहब सिंह सैनी, सुभाष सैनी, विपुल शर्मा, सुभाष सैनी, महेन्द्र अग्रवाल, नरेश सैनी मौजूद रहे।