फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to the selected students in the state level team

प्रदेश स्तर की टीम में चयनित छात्रों का स्वागत

Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the selected students in the state level team
प्रदेश स्तर की टीम में चयनित छात्रों का स्वागत
विज्ञापन

शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के तीन छात्रों का मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रदेश स्तरीय टीम में चयन हुआ है। विजेता छात्रों का कॉलेज में प्रबंध समिति सदस्यों ने स्वागत किया गया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता शामली के आरके इंटर कॉलेज शामली में तीन दिन पहले हुई थी। इस प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में कॉलेज के तीन छात्रों का चयन हुआ है। जूनियर वर्ग में अनुज कुमार, सीनियर वर्ग में आदित्य व हर्ष का चयन हुआ है। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर इन छात्रों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता छात्र अब राज्य स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद मऊ में खेलने के लिए जाएंगे। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी फूल कुमार समेत सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed