फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weekly closure of two days ends

दो दिन की साप्ताहिक बंदी समाप्त हो

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weekly closure of two days ends
दो दिन की साप्ताहिक बंदी समाप्त हो
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से चली आ रही शनिवार और रविवार की चली आ रही साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग की है।
मंगलवार को शहर के सुभाष चौक स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मुख्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग समाप्त हो गया है। सभी राज्यों में बाजार व उद्योग पूर्व की भांति खोले जाने की आवश्यकता है। व्यापारियों को अपने व्यापार बाजारों में सप्ताह में पूरे छह दिन चालू रखने की स्वीकृति दी जाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कोरोना संकट काल के कारण व्यापारियों का व्यापार लगभग दो महीने से बंद रहा। व्यापारी को अपनी अर्थ व्यवस्था सुचारु करने के लिए पूरे सप्ताह व्यापार करने की स्वीकृति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश भर में दो दिन की साप्ताहिक बंदी समाप्त करके पुरानी साप्ताहिक बंदी व्यवस्था लागू करने का पत्र ईमेल द्वारा भेजा जा रहा है। शामली कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में होने वाली व्यापार बंधु की बैठक में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपकर मांग की जाएगी। बैठक में सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, शिवांक गर्ग, राजेश जैन, आशु पुरी, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed