फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Website cheated, ration of 304 shops stopped

Shamli News: वेबसाइट ने दिया धोखा, 304 दुकानों का राशन रोका

Thu, 12 Jan 2023 12:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Website cheated, ration of 304 shops stopped
राशन। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में पहले ही दिन पूर्ति विभाग की वेबसाइट ने राशन कार्ड धारकों को झटका दे दिया। पहले दिन मात्र 135 दुकानों पर ही राशन पहुंच सका है। 304 दुकानों का राशन रोक दिया गया। इसकी वजह से कार्ड धारकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पूर्ति विभाग रविवार को सभी दुकानों पर राशन पहुंचाने के दावे कर रहा है।

विज्ञापन


जनपद में राशन वितरण 439 दुकानों से राशन कार्ड धारकों को किया जाता है। शहरी क्षेत्र में पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 52069, ग्रामीण क्षेत्र में 1,53,621 पात्र है। अंत्योदय कार्ड धारक शहरी क्षेत्रों में 2207 व ग्रामीण में 12558 हैं। पूर्ति विभाग को पहले चरण में 1932.80 मीट्रिक टन गेहूं व 2899.45 मीट्रिक टन चावल का वितरण करना था।

विज्ञापन

यह वितरण वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है, लेकिन पहले दिन ही विभाग की वेबसाइट नहीं चल सकी। जिसके चलते राशन का उठान नहीं हो सका। तीन से चार घंटे तक साइट चलने के कारण मात्र 139 दुकानों पर ही राशन पहुंच सका। जबकि 304 दुकानों पर राशन पहुंच ही नहीं पाया।

जिन दुकानों पर राशन पहुंचा वहां भी 30 प्रतिशत लोगों को ही पहले दिन राशन का वितरण हो पाया। पहले दिन वेबसाइट नहीं चलने के कारण ज्यादातर कार्ड धारकों को बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ा।

रविवार तक सभी दुकानों पर राशन का आवंटन किया जाएगा। पहले दिन साइट नहीं चलने के कारण राशन का उठान नहीं हो सका। शनिवार से राशन का वितरण शुरू हो चुका है। किसी को भी राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। - राजेश कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी शामली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed