फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Website applying for pension changed

पेंशन के लिए आवेदन करने वाली वेबसाइट बदली

Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Website applying for pension changed
शामली। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि पेंशन के लिए आवेदन करने वाली वेबसाइट बदल दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं दिव्यांग विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग पेंशन योजनांतर्गत विभागीय वेबसाइट परिवर्तित होकर http://sspy-up.gov.in/ के स्थान पर https://sspy-up.gov.in/ हो गई है। नवीन व्यवस्था के अनुसार सभी प्रकार की पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार संख्या एवं मोबाइल संख्या फीड किया जाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र फाइनल सबमिट करने के लिए दर्ज किए गए मोबाइल संख्या पर आने वाले ओटीपी का अंकन किया जाना भी अनिवार्य होगा। आवेदन करने के उपरांत सभी अभिलेख ग्रामीण क्षेत्र हेतु संबंधित विकास खंड एवं शहरी क्षेत्र हेतु संबंधित एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed