{"_id":"7370994f98ba23d9ea08a271a852afd4","slug":"weather-grew-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हो रहा सर्दी का सितम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर घने कोहरे ने ओर परेशानी पैदा कर दी है। घने कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। सुबह भी करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचाव को लोग कपड़ों में देर तक लिपटे रहे। हालांकि बाद में सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को राहत मिली।
सर्दी के लिहाज से शनिवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। घने कोहरे के कारण वाहन चालक सड़कों पर रेंगते नजर आए। दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
इसके साथ घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें में देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हो गए, जिससे लोगों को राहत मिली। इस दौरान दुकानदार भी अपनी दुकानों के सामने कुर्सियां डालकर बैठे रहे। हालांकि शाम होते-होते फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम को आसमान में कोहरा छा गया।