{"_id":"573f54f84f1c1b6f64ac735f","slug":"weather-change-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल सकता है मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल सकता है मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 20 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में गर्मी के मौसम में तरण ताल में नहाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया, मगर शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। ऊपर से बिजली आपूर्ति परेशानियां बढ़ा रही है।
बृहस्पतिवार रात से ही बिजली बेहद कम वोल्टेज में आ रही है, जिस कारण पंख और कूलर का भी दम निकल रहा है। हालांकि शुक्रवार का तापमान बृहस्पतिवार से .8 कम रहा, मगर चिपचिपी गर्मी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
उधर, देहात क्षेत्र में भी भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। गर्मी से बचने को लेकर विभिन्न उपाय कर रहे हैं।
जलालाबाद में बढ़ती गर्मी से बचने के लिए जलालाबाद दिल्ली मार्ग पर बने तरणताल पर शुक्रवार सुबह से ही युवकों और बच्चों की भीड़ नहाने पहुंचती रही।