फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We will do public policy not politics: Chandrashekhar

राजनीति नहीं हम जननीति करेंगे: चंद्रशेखर

Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
We will do public policy not politics: Chandrashekhar
थानाभवन में सभा को सम्बोधित करते चंद्रशेखर - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। कस्बे के वंदना बैंकट हॉल में भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हम सरकार बनने पर राजनीति नहीं जननीति करेंगे। राजनीति में लोग राज की नीति करते हैं, जबकि हम जन की नीति के माध्यम से रोजगार शिक्षा रोटी कपड़ा व न्याय के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का इलाज केवल आजाद समाज पार्टी है, क्योंकि हमारे पास डंडा भी है और झंडा भी। युवाओं को गांव-गांव जाकर वोट का अर्थ बताना होगा। जिनका राज होता है उनकी बेटी को कोई नहीं छेड़ता। जिसके पास वोट है, सत्ता उसी की होती है। मगर सत्ता का लाभ 15 प्रतिशत लोग ले रहे हैं, जबकि 85 प्रतिशत बहुजन लोग अभी भी वंचित है। जो लड़ना चाहता है, उसे पढ़ना होगा। उन्होंने मौलाना को जेल पहुंचाने पर कहा कि कलीम सिद्दीकी को जेल भेजने के पीछे हिंदू मुस्लिम झगड़े कराना है। जिससे मुस्लिम सड़कों पर आए और हिंदू मुस्लिम का लाभ लेकर भाजपा फिर से जीते।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कहा उनकी सरकार आने पर गन्ने का भाव 100 रुपये बढ़ा दिया जाएगा। वहीं प्राइवेट अस्पतालों को भी सरकारी अस्पताल बना दिया जाएगा। वहीं प्राइवेट स्कूलों को बंद करके सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाएगा। 17 अक्तूबर को मेरठ में सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष कुलदीप देसाई और संचालन जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर रजत निठारिया ने किया। कार्यक्रम में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती, कोर कमेटी सदस्य नीटू गौतम, अंकुर अंबेडकर, रजनीश गौतम, हितेश गौतम, शिव कुमार कश्यप, महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी मौजूद रहे।

जलालाबाद में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का स्वागत करते लोग

जलालाबाद में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का स्वागत करते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed