फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Water will not be available for three days, irrigation of 500 hectares of farmland in 35 villages of the district will be affected

Shamli News: तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, जिले के 35 गांवों की 500 हेक्टेयर खेती की सिंचाई हो जाएगी प्रभावित

Mon, 09 Jun 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water will not be available for three days, irrigation of 500 hectares of farmland in 35 villages of the district will be affected
शामली। पूर्वी यमुना नहर का पानी बागपत जिले में नहीं पहुंच पा रहा। बागपत के किसानों की मांग पर वहां के सांसद राजकुमार सांगवान ने सिंचाई विभाग से बात की। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गंदवेड़ा संगम पर भनेड़ाउद्दा और भैंंसवाल के किसानों को समझाकर बागपत जिले में पानी भिजवाने के लिए सहमति बनवाई। जिसके बाद सिंचाई विभाग भनेडा उद्दा और भैंसवाल के नहर में पानी देने वाले रेगुलटर तीन दिन के लिए बंद करेगा।˘
विज्ञापन

जिससे बागपत जिले को तो पानी मिलेगा लेकिन शामली जनपद के कैराना व यारपुर समेत चार रजबहों में पानी आपूर्ति नहीं होगी। जिससे 35 गांवों की 500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई प्रभावित होगी। सिंचाई विभाग ने किसानों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले से शुरू होकर शामली, बागपत और गाजियाबाद जिले से होकर दिल्ली तक पूर्वी यमुना नहर का पानी जाता है। गर्मी शुरु होते ही सहारनपुर से यमुना नदी से पूर्वी यमुना नहर में बहुत कम पानी मिल रहा है। यमुना नहर में रुड़की नहर के माध्यम से 1100 क्यूसेक के स्थान पर 513 क्यूसेक गंगा का पानी यमुना नहर को मिल रहा है। कम पानी मिलने पर हरिद्वार से गंगा का पानी बागपत जिले को पिछले तीन माह से नहीं मिल रहा था। पानी नही मिल पाने से बागपत के किसान आंदोलित थे। बागपत के सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने शामली और सहारनपुर जिले के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी विवेक और उप राजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने सभी जिलेदार को लेकर गंदवेडा संगम पर पहुंचकर भनेडा उद्दा और भैसवाल के किसानों को समझाकर बागपत जिले की नहरों तक पानी भिजवाने के लिए राजी किया। उप राजस्व अधिकारी ने बताया कि ऊपर से मिलने वाले पानी में काफी समस्या हो रही है। पानी बहुत ही कम मात्रा में मिल पा रहा है। जनपद शामली के नीचे जनपद बागपत की नहरों पर पानी नहीं जा पा रहा है। इससे जनपद बागपत में फसलें काफी खराब स्थिति में है।

पानी की मांग बहुत ज्यादा हो रही है, इसलिए शामली क्षेत्र में पड़ने वाले भनेड़ा रेगुलेटर (गेट) पर नहरों को आने वाले तीन दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। इसी प्रकार भैंसवाल रेगुलेटर की नहरों को भी तीन दिन के लिए बंद किया गया है। हर रेगुलेटर की एक नहर तीन दिन बाद 12 जून 2025 से चलाना प्रारंभ करेंंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed